फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man brutally killed his wife with lover in kanpur

यूपी: कानपुर में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, फोन कर पुलिस को दी सूचना

Fri, 11 Oct 2019 12:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Man brutally killed his wife with lover in kanpur
मृतका सुनीता, आरोपी पति राजेश और घटना के बाद मौके बिखरा खून - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नर्वल के नरौरा गांव में गुरुवार रात पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने चापड़ से दोनों का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पति को चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एसएसपी अनंत देव, एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह व फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया। नरौरा गांव निवासी राजेश कुरील मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी सुनीता  (35) के अलावा दो बेटे मुकेश, शनि और बेटी कंचन हैं।
विज्ञापन

 

राजेश ने बताया कि पिछले चार वर्षों से सुनीता के औंग गलाथा (फतेहपुर) निवासी मनीष (25) से अवैध संबंध थे। मनीष रिश्ते में उसका फुफेरा भाई लगता था। वह अक्सर घर आता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद न मनीष सुधरा और न ही सुनीता।

गुरुवार रात वह कमरे में सो रहा था। बच्चे पड़ोस में पिता मौजीलाल के घर पर थे। गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नशे में धुत मनीष गांव किनारे अपनी वैन खड़ी करके उसके घर पहुंचा। सुनीता के फोन न उठाने की बात कहकर वह गली गलौज करने लगा।

तभी, नींद से जागने पर मनीष को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर घर में रखे चापड़ से मनीष और बीच-बचाव करने पर पत्नी का गला रेत दिया। बाद में पुुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। इस पर नर्वल पुलिस ने चापड़ सहित हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed