Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man arrested for withdrawing Rs 3.20 lakh from retired police personnel's account

Kanpur News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के खाते से 3.20 लाख निकालने वाला गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for withdrawing Rs 3.20 lakh from retired police personnel's account
इटावा। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी के खाते से 3.20 लाख रुपये पार करने वाले बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ठगी गई धनराशि में से 2.73 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। फर्जी हस्ताक्षर करने वाले उसके साथी की तलााश की जा रही है।
विज्ञापन


भगवान दास निवासी न्यू विजय नगर थाना फ्रेंड्स काॅलोनी ने थाना फ्रेंड्स काॅलोनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृतत हैं। बताया कि बैंक खाता स्टेट बैंक की रामनगर शाखा में चार नवंबर को उसके मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ था। बैंक खाते से चेक के माध्यम से किसी व्यक्ति ने उनके खाते से 3.20 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस पर उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 18 नवंबर को पुलिस ने जब बैंक के सिक्योरिटी गार्ड संजीव कुमार निषाद निवासी ग्राम कुनैडी थाना भरथना, हाल निवासी नर्सरी वाली गली शिवपुरी शाला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके 14 अक्तूबर को जब वह ड्यूटी पर था। इस दौरान भगवानदास चेक के माध्यम से अपने एकाउंट से रुपये निकालने आए थे। तभी मैंने मौका पाकर उसकी चेकबुक से एक चेक निकाल लिया था। भगवादस के हस्ताक्षर के फोटो खींचकर अपने साथी अमित जाटव जो हरियाणा में काम करता है को फर्जी हस्तक्षर बनवाने के लिए तैयार किया था।
विज्ञापन

चार नवंबर को अमित जाटव व मैंने भगवानदास के हस्ताक्षर बनाकर उसके खाते से 3.20 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसमें से 2.80 लाख रुपये उसने रखे थे व 40 हजार रुपये लेकर अमित जाटव हरियाणा चला गया था। पुलिस ने आरोपी से 2,73,500 रुपये बरामद किए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी अमित जाटव निवासी गांव मोढ़ी थाना भरथना को गिरफ्तार करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed