फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man arrested for luring a teenager by concealing his identity

Kanpur News: पहचान छिपाकर किशोरी को बहला कर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for luring a teenager by concealing his identity
कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने औरैया के एक युवक पर पहचान छिपाकर बेटी से दोस्ती करने के बाद बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के बाद कोर्ट में दिए बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई थीं। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को महटौली के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अमराहट थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को महटौली हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास से औरैया के बघाकटरा सराफा बाजार निवासी समीर उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को वह घर से अपने भाई के पास जाने की बात कहकर निकली थी। शाम को जब उसने बेटे से बात की तो पता चला है कि बेटी उसके पास नहीं पहुंची है। आरोप लगाया कि छानबीन के दौरान पता चला आरोपी समीर ने अपनी पहचान छिपा अभिषेक बनकर बेटी से मित्रता की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई थीं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed