फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः कानपुर में सामने आया शराब की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी का मामला, हैरत में आबकारी विभाग

Sun, 14 Oct 2018 01:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
man arrested for home delivery of alcohol
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में शराब के शौकीनों को ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा दिलाने वाली एक वेबसाइट का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद से आबकारी विभाग हैरान है। ऑनलाइन बुकिंग से लेकर होम डिलीवरी तक शराब देने वाले एक युवक को कल्याणपुर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है। www.piopilao.in वेबसाइट के जरिए शराब की बुकिंग और डिलीवरी की जा रही है। अभी ये वेबसाइट खुल नहीं रही है। 

 

man arrested for home delivery of alcohol
डेमो पिक
कानपुर में ऑनलाइन शराब बिक्री का मामला पहली बार सामने आया है। अाबकारी विभाग को ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी की जानकारी हुई थी। जिसके बाद टीम ने www.piopilao.in वेबसाइट के टोलफ्री नंबर पर कॉल किया। टोलफ्री नंबर पर बात करने वाले ने नाम पता और मोबाइल नंबर पूछा। इसके बाद एक प्राइवेट मोबाइल नंबर से फिर फोन आया और शराब की डिलीवरी का पता पूछा गया।  आबकारी विभाग के सिपाही ने 2 बोतल शराब की डिमांड की और डिलीवरी ब्वॉय को नमक फैक्ट्री चौराहा पर बुलाया।
 
man arrested for home delivery of alcohol
डेमो पिक
यहां कानपुर के रायपुरवा गर्ग रोड निवासी आशीष कुमार बाइक से पहुंचा और दो बोतलों की कीमत 1080 के साथ प्रत्येक बोतल पर 50 रुपये की दर से 100 रुपये यानि 1180 रुपये लिए। रुपये लेने के कुछ देर बाद वह फिर आया और दोनों बोतलें सौंप दीं। इस बीच आबकारी की टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रोहित अग्रवाल वेबसाइट का संचालन करता है। उसे प्रत्येक बोतल की डिलीवरी पर कमीशन मिलता है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं जानता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
man arrested for home delivery of alcohol
डेमो पिक
पकड़े गए युवक ने बताया कि लंबे समय से वह इस काम को कर रहा है। इससे पहले भी कई बार शराब की होम डिलीवरी की है। वेबसाइट संचालन करने वाले रोहित के घर का पता वह नहीं बता सका। आबकारी विभाग ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी पर दूसरी साइट को तलाशने में जुटा हुआ है। वेबसाइट का संचालन करने वाले की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed