फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीटेक स्टूडेंट का शव पेड़ से लटका मिला, भाई ने कॉलेज में पढ़ने वाली युवती पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
dead body of B.tech student found near railway line in lucknow
संजीव भारतीय (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

बीकेटी थानाक्षेत्र के भैंसामऊ गांव में रेलवे लाइन किनारे सोमवार सुबह 22 वर्ष के एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने शव रविवार को ही देखा था। युवक की शिनाख्त सीतापुर निवासी संजीव कुमार भारतीय के रूप में हुई। वह एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में बायो से बीटेक के तृतीय वर्ष का छात्र था। वह दो दिन से लापता था।

dead body of B.tech student found near railway line in lucknow
बीटेक छात्र का शव - फोटो : amar ujala

परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। बकौल पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के गांव गोनिया खुर्द निवासी किसान मनोज कुमार भारतीय का बेटा संजीव भैसामऊ नहर पुलिया के पास किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह दो दिनों से लापता था।

dead body of B.tech student found near railway line in lucknow
बीटेक छात्र का शव - फोटो : amar ujala

इसकी सूचना संजीव के साथियों ने उसके भाई करण को दो दिन पहले दी थी। करण यहां राजधानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छात्र का भाई व उसके साथी संजीव को लगातार तलाश रहे थे। सोमवार सुबह भैंसामऊ में रेलवे लाइन के किनारे शीशम के पेड़ की पतली डाली से ग्रामीणों को 22 साल के युवक का शव लटकता दिखाई पड़ा। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले कागजातों में दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर परिवारीजनों को कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of B.tech student found near railway line in lucknow
बीेटेक छात्र का शव - फोटो : amar ujala
युवक की शिनाख्त छात्र संजीव कुमार भारतीय के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्र संजीव बेल्ट के सहारे शीशम के पेड़ से फांसी के रूप में लटक रहा था। मौके पर मौजूद कई ग्रामीणों ने छात्र का शव रविवार शाम को भी देखे जाने की बात कही, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
dead body of B.tech student found near railway line in lucknow
बीटेक छात्र का शव - फोटो : amar ujala
करण का आरोप है कि भाई संजीव को कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती लगातार परेशान कर रही थी। युवती अपने मंगेतर से संजीव की झूठी शिकायतें करती थी। संजीव के परिवारीजनों ने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है, छात्र की मौत पर पिता मनोज, मां मीनादेवी, दो भाई और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed