{"_id":"6a6fedde2c944bb0f9011643","slug":"major-mishap-averted-as-westcott-school-wall-collapses-in-civil-lines-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेज बारिश के बीच ढही स्कूल की दीवार; मलबे में तब्दील हुई वेस्ट कोट स्कूल की बाउंड्री, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेज बारिश के बीच ढही स्कूल की दीवार; मलबे में तब्दील हुई वेस्ट कोट स्कूल की बाउंड्री, बड़ा हादसा बचा
Mon, 03 Aug 2026 06:55 AM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:55 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। रिजर्व बैंक के पीछे स्थित वेस्टकॉट स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय आसपास लोगों की मौजूदगी थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
स्कूल की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रविवार को तेज बारिश के बीच शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिजर्व बैंक के पीछे स्थित वेस्ट कोट स्कूल की एक पुरानी दीवार लगातार हो रही बारिश की वजह से अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
बारिश से कमजोर हुई थी दीवार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज बारिश और सीलन के कारण स्कूल परिसर की यह बाउंड्री काफी कमजोर हो चुकी थी। हादसे के वक्त वहां से कुछ राहगीर और स्थानीय नागरिक गुजर रहे थे। दीवार को खिसकते देख लोगों ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे के आसपास के हिस्से को खाली कराया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।