{"_id":"5cbe9a74bdec2214720fcd2b","slug":"mainpuri-lok-sabha-election-2019-voting-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro तीसरा चरण: मतदान को लेकर दिखा खासा जोश, सुबह से ही बूथों पर लग गईं मतदाताओं की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro तीसरा चरण: मतदान को लेकर दिखा खासा जोश, सुबह से ही बूथों पर लग गईं मतदाताओं की लंबी कतारें
Tue, 23 Apr 2019 11:08 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
मतदान को लेकर दिखा खासा जोश
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी संसदीय सीट पर मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी। वहीं मैनपुरी संसदीय सीट के जसवंतनगर विधानसभा के रायनगर मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारियों ने नई ईवीएम लगाकर मतदान शुरू कराया। ग्राम बेर के दो बूथों पर मतदान शुरू हुआ। हिंदू विद्यालय बूथ संख्या 88 में मतदाताओं की लगी कतारें लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा रही थीं। जसवंतनगर बूथ 77 पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लग गयी।
वहीं पोलिंग संख्या 11 जसवंतनगर के ग्राम भरद्वाजपुरा में नाराज मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।
वहीं पोलिंग संख्या 11 जसवंतनगर के ग्राम भरद्वाजपुरा में नाराज मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।
