फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri Bypoll, Dimple Yadav registered a big victory, Raghuraj Singh Shakya could not even save his booth

Mainpuri Bypoll:  डिंपल यादव ने दर्ज की बड़ी जीत, अपना बूथ भी नहीं बचा पाए रघुराज सिंह शाक्य

Thu, 08 Dec 2022 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Dec 2022 01:36 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह से ही जारी है। प्रदेश के वोटरों की नजर जिस सीट पर सबसे ज्यादा टिकी है... वह है मैनपुरी सीट। जिसपर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहु डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने जसवंतनगर से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Mainpuri Bypoll, Dimple Yadav registered a big victory, Raghuraj Singh Shakya could not even save his booth
डिंपल यादव और रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने बड़ी जीत की दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल की। दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में चल रही जसवंतनगर क्षेत्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव पहले राउंड से ही आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

30 राउंड की मतगणना में एक बार भी भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य आगे नहीं हुए। डिंपल की जीत तय मानकर सपा समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। उधर, समाजवादी पार्टी प्रमुख लखनऊ से इटावा पहुंच गए हैं। इससे पहले पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव नेताजी को नमन कर मैनपुरी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने सबसे पहले सैफाई में स्थित बजरंगबली की मूर्ति के पास पहुंच कर उनको नमन किया। लोकसभा क्षेत्र में लगातार समाजवादी की बढ़त को देखते हुए अखिलेश यादव की कोठी के पास जश्न का माहौल है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेताजी की समाधि स्थल पर लोगों का नमन करना जारी है। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान सहित काफी संख्या में विधायक सैफई स्थित अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचने लगे हैं। बता दें कि संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे से जारी है।

सपा की डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में आगे चल रही हैं।  डिंपल सभी विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रही हैं। बता दें कि मुलायम की विरासत को बचाने के लिए उनकी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में थे।

वहीं, भाजपा ने मैनपुरी में भगवा फहराने के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव चला था। पांच दिसंबर को हुए मतदान में कुल 53 फीसदी वोटिंग हुई थी। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। मैनपुरी की चार विधानसभाओं के अलावा इटावा की जसवंतनगर विधानसभा इसमें शामिल है।

शिवापल ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद
शिवपाल ने ट्वीट कर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद,स्नेह और अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डंपल यादव जी को दिए गए आशीवार्द के सहृदय धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed