{"_id":"638d827a073cf273386273cc","slug":"mainpuri-by-election-2022-voting-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election: जसवंतनगर के 483 बूथों पर मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुई अखिलेश और शिवपाल की अग्नि परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election: जसवंतनगर के 483 बूथों पर मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुई अखिलेश और शिवपाल की अग्नि परीक्षा
Mon, 05 Dec 2022 11:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हुआ। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के 339 केंद्रों के 483 बूथों पर सुबह सात बजे से अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की अग्नि परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में सपा और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बनी मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जसवंतनगर के 483 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट डाले जा रहे हैं। 10 अक्तूबर को मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा की सीट सपा किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा मुलायम सिंह के बिना हो रहे पहले चुनाव में ही सपा की परंपरागत सीट को कब्जाना चाहती है। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा सीट में सबसे महत्वपूर्ण जसवंतनगर मानी जाती है। इससे वर्तमान में मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के 339 केंद्रों के 483 बूथों पर सुबह सात बजे से अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की अग्नि परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन
शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में 26 आदर्श मतदान केंद्र भी हैं। इन पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
एक नजर
पुरुष मतदाता - 2,09954
महिला मतदाता - 1,80,724
अन्य - 17
कुल मतदाता - 3,90,695
मतदान केंद्र - 339
मतदान बूथ - 483