फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mai bhi chowkidar program in unnao kannauj and hardoi lok sabha election 2019

मैं भी चौकीदार कार्यक्रमः कुछ ऐसी रही तस्वीर, गूंजा एक और नारा, विपक्ष पर बरसीं स्वाति सिंह

Sun, 31 Mar 2019 08:10 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
mai bhi chowkidar program in unnao kannauj and hardoi lok sabha election 2019
कन्नौज में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख कस्बे के आशा देवी बालिका महाविद्यालय में भाजपा का मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक चले कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


रविवार की शाम मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में उस समय माहौल काफी उत्साहपूर्ण हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एलईडी पर लाइव देख रहे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा कही गई बात की जब मैं शपथ लूंगा, तो अकेला मोदी शपथ नहीं लेगा, बल्कि देश के 130 करोड़ नागरिक शपथ लेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कार्यक्रम के संयोजक दिनेश गुप्ता, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की खातिर हर व्यक्ति चौकीदार है

mai bhi chowkidar program in unnao kannauj and hardoi lok sabha election 2019
हरदोई में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मैं भी चौकीदार का लाइव प्रसारण रविवार शाम बरात घर में हुआ। इस दौरान हम सब चौकीदार का नारा गूंजता रहा। एलईडी पर प्रसारण को देखने के लिए भाजपाई मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की खातिर हर व्यक्ति चौकीदार है। चाहे किसान हो, विद्यार्थी हो, डॉक्टर या इंजीनियर हो, वह भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध देश का चौकीदार है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, राम बहादुर सिंह, विद्याराम वर्मा, रामावतार शुक्ला, रामबली मिश्रा, लोक सभा क्षेत्र संयोजक अशोक सिंह, प्रत्याशी लोकसभा सदर जय प्रकाश रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

संडीला में गल्ला मंडी के पास सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम देखने के लिए मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक रामपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। 

राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि देश का एक-एक व्यक्ति चौकीदार है

mai bhi chowkidar program in unnao kannauj and hardoi lok sabha election 2019
उन्नाव में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में आवास विकास कॉलोनी स्थित पटेल पार्क में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मैं भी चौकीदार के रूप में मौजूद रहे।

राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि देश का एक-एक व्यक्ति चौकीदार है। विपक्ष देश को गरीबी की ओर ले जाना चाहता है लेकिन हम सभी चौकीदार मिलकर मोदी सरकार फिर से बनाएंगे और देश को विकसित श्रेणी की ओर ले जाएंगे। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश  रावत, पुरवा अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed