{"_id":"66e2cefad1949ba3590bea8f","slug":"mahoba-women-clashed-with-the-excise-officer-to-remove-the-liquor-shop-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: शराब ठेका हटाने को आबकारी अधिकारी से भिड़ी महिलाएं, हुई छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: शराब ठेका हटाने को आबकारी अधिकारी से भिड़ी महिलाएं, हुई छीनाझपटी
Thu, 12 Sep 2024 04:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:55 PM IST
सार
Mahoba News: शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाएं आबकारी अधिकारी से भिड़ गईं। आक्रोशित महिलाओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की।
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासखंड कबरई के खम्हरिया गांव में देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को करीब 100 महिलाओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी के पहुंचने पर महिलाएं उनसे भिड़ गईं। आबकारी अधिकारियों और महिलाएं के बीच छीनाझपटी भी हुई।
बाद में महिलाओं ने अतिरिक्त एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ठेका हटवाने की मांग की। 10 सितंबर की रात खम्हरिया गांव में संचालित देशी शराब के ठेके के बाहर महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए ताला जड़ दिया था। कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित महिलाएं गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंच गई। चंदो, गुड़िया, सुन्ता, किशोरी, सुनीता, कुसमा आदि महिलाओं का कहना था कि बस्ती में शराब दुकान खोले जाने से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। शराब पीकर घर आने से आएदिन विवाद हो रहा है।

युवा पीढ़ी घर में रखी खाद्य सामग्री बेचकर शराब में बर्बाद कर रही है। इसी दौरान आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के कलक्ट्रेट पहुंचने पर महिलाएं उनसे भिड़ गई। तीखी नोकझोंक के साथ छीनाझपटी हुई। अतिरिक्त एसडीएम मृत्युंजय प्रताप मिश्रा ने महिलाओं को समझाते हुए शांत कराया।