फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Major disclosure in Mahoba Indrakant massacre, crusher businessman shot himself

महोबा इंद्रकांत हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, क्रशर कारोबारी ने खुद मारी थी गोली

Fri, 25 Sep 2020 11:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Major disclosure in Mahoba Indrakant massacre, crusher businessman shot himself
महोबा कांड - फोटो : amar ujala
महोबा के चर्चित क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले का शुक्रवार की देररात एसआईटी ने खुलासा कर दिया। एसआईटी के मुताबिक, किसी बाहरी व्यक्ति ने क्रशर कारोबारी को गोली नहीं मारी, बल्कि उन्होंने अपनी गाड़ी के अंदर खुद ही अपनी पिस्टल से गोली मारी।
विज्ञापन


आगे से खुद को गोली मारने के बाद उन्होंने अपने दोस्त सत्यम और उनके पिता अर्जुन को फोन से जानकारी दी। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र अपनी कार से मौके पर पहुंचे और कारोबारी को जिला अस्पताल लाए, फिर कानपुर के रिजेंसी अस्पताल ले गए। एसआईटी गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं कर सकी।
विज्ञापन


कहा कि कारोबारी परेशान और मानसिक तनाव में थे। पुलिस लाइन में देररात साढ़े नौ बजे पत्रकारों के सामने मामले का खुलासा करते हुए एसआईटी टीम के मुखिया वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार सिंह मीना ने बताया कि सात सितंबर को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और हत्या कराने की धमकी का आरोप लगाते हुए क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने के बाद कारोबारी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के झंकार होटल में रुके थे। यहां पर इंद्रकांत के बिजनेस पार्टनर पुरुषोत्तम सोनी और बल्लू उनसे मिलने गए थे। आईजी ने बताया कि इन सभी के सीसीटीवी फुटेज झंकार होटल से मिली है। आईजी के मुताबिक, एसपी के खिलाफ आरोप लगाने के बाद खुद एसपी मणिलाल पाटीदार ने मामले का खंडन किया था।

बताया कि तत्कालीन एसपी के खिलाफ जांच अभी चल रही है। छतरपुर से कब लौटे और महोबा में आठ सितंबर को गोली मारने के बाबत आईजी स्पष्ट कुछ नहीं बता सके, लेकिन कहा कि क्रशर कारोबारी ने गाड़ी के अंदर अपनी पिस्टल से आगे से गोली मारी, फिर पिस्टल कारोबारी के पैरों के बीच में फंस गई। कारोबारी के पार्टनर बल्लू के भाई आशाराम पिस्टल घर ले गया था।

आईजी ने बताया कि कारतूस और खोखे को आगरा की लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया कि मामले की एक सप्ताह तक जांच के बाद करीब सौ लोगों के बयान लिए गए और अन्य पहलुओं से भी जांच की गई। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि किसी बाहरी व्यक्ति ने क्रशर कारोबारी को गोली नहीं मारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed