फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Video of obscene dance on the stage of Ramlila goes viral

Mahoba: रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, फिल्मी गीतों पर कलाकार भी झूमते दिखे

Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
सार

रामलीला के मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणी करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराकर धार्मिक मंच पर इस तरह के फूहड़ नृत्य पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
Mahoba: Video of obscene dance on the stage of Ramlila goes viral
रामलीला के मंच पर हुआ अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें रामलीला के मंच पर अश्लील डांस होता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं फिल्मी गीत के साथ रामलीला के कलाकार भी झूमते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह वीडियो महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जिले में तीन स्थानों पर रामलीला के मंचन चल रहे हैं। कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रही रामलीला के दौरान मंच में फिल्मी गीत पर हो रहे नृत्य का किसी दर्शक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में डांस करते कलाकार व नर्तकी नजर आ रही है। इसको लेकर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणी करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराकर धार्मिक मंच पर इस तरह के फूहड़ नृत्य पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed