फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Three Friends Drown After Boat Capsizes Two Swim to Safety One Youth Still Missing

Mahoba: नाव पलटने से तीन दोस्त डूबे; दो तैरकर सुरक्षित निकले, एक युवक अब तक लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 03 Apr 2026 10:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:18 PM IST
सार

Mahoba News: कमालपुरा बांध में शुक्रवार को नाव पलटने से बंटी अहिरवार डूब गया, जबकि उसके दो दोस्त तैरकर बच गए। बंटी दिल्ली में मजदूरी करता था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था।

विज्ञापन
Mahoba Three Friends Drown After Boat Capsizes Two Swim to Safety One Youth Still Missing
कमालपुरा बांध में नाव पलटने के बाद लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : Amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में तहसील कुलपहाड़ के कमालपुरा बांध में शुक्रवार को नहाने गए तीन दोस्त एक नाव में बैठकर बांध के पानी में घूमने लगे। घूमते समय अचानक नाव पलटने से तीनों दोस्त डूब गए। दो युवक तो तैरकर बाहर निकल आए लेकिन तीसरे का सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर डूबे युवक की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। परिवार की महिलाएं बांध के किनारे बैठकर युवक की सकुशल बरामदगी की कामना करती रहीं।

विज्ञापन

कमलापुरा गांव निवासी मोनू अहिरवार (26), आकाश अहिरवार (29) और बंटी अहिरवार (30) तीनों सुबह करीब 11 बजे घर से बांध में नहाने गए थे। नहाने के दौरान उन्हें किनारे एक नाव मिल गई। तीनों दोस्त नाव में सवार होकर बांध के बीच में पहुंच गए। तभी अचानक सतुंलन बिगड़न से नाव पलट गई। इससे मोनू, आकाश व बंटी पानी में डूबने लगे। मोनू और आकाश को तैरना आता था, तो दोनों किसी तरह से तैरकर पानी के बाहर आ गए, लेकिन बंटी तैरना नहीं जानता था इसलिए वह डूब गया। इसकी खबर जैसे ही बंटी के परिजनों को मिली, तो बड़ी संख्या में लोग बांध किनारे पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

युवक की तलाश में जुटे हैं गोताखोर
सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह, एसआई विकास तिवारी, योगेश रावत, अनिल कुमार मौके आदि ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई लेकिन नौ घंटे बाद भी बंटी अहिरवार का सुराग नहीं लगा। बंटी के पिता भगवानदास का निधन हो चुका है और बंटी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। फसल कटाई का समय होने के चलते वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed