Mahoba Suicide: रुपयों को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने जहर खाकर दी जान
यूपी के महोबा जिले में रुपयों को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। चार दिन पहले भी पति जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
दिसरापुर गांव निवासी हेमंत विश्वकर्मा (28) की पत्नी कविता एक सप्ताह पहले मायके गौरहारी चली गई थी। सोमवार शाम पत्नी ने पिता के इलाज के लिए पति से दस हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने की बात कहने पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर हेमंत ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई खुमान ने बताया कि हेमंत का अपनी पत्नी से अक्सर रुपयों को लेकर विवाद होता था।
मजदूरी के काम में मिलने वाले रुपये पत्नी रख लेती थी। होली पर्व में मायके जाने से पहले भी कविता 40 हजार रुपये ले गई थी। अब दस हजार रुपये और देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर चार दिन पहले हेमंत ने जहर खा लिया था लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। सोमवार शाम एक बार फिर जहर खाने से मौत हुई है। सूचना पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।