{"_id":"679a5b8e04e82a5ce60f0f57","slug":"mahoba-scam-in-peanut-purchase-exposed-report-on-center-in-charge-and-secretary-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: मूंगफली खरीद में घोटाले का भंडाफोड़, केंद्र प्रभारी व सचिव पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: मूंगफली खरीद में घोटाले का भंडाफोड़, केंद्र प्रभारी व सचिव पर रिपोर्ट
Wed, 29 Jan 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:18 PM IST
सार
Mahoba News: मूंगफली खरीद में घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। मामला मूंगफली क्रय केंद्र बी-पैक्स अकौना का है। जांच में गड़बड़झाला सामने आया है।
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तहसील कुलपहाड़ के अकौना स्थित मूंगफली क्रय केंद्र में किसानों के साथ धोखाधड़ी कर खरीद में घोटाला किए जाने का भंडाफोड़ हो गया है। जांच में मूंगफली खरीद के नाम पर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केंद्र प्रभारी और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सरकारी मूंगफली क्रय केंद्र बी-पैक्स अकौना में केंद्र प्रभारी व सचिव की ओर से मूंगफली की खरीद में अनियमितताएं किए जाने की लगातार शिकायतें मिलने पर विभागीय अधिकारियों की ओर से जांच कराई गई। जांच के दौरान मूंगफली खरीद में ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रय पंजिका में अंतर मिला। दैनिक रिपोर्ट में कुल खरीद को छिपाने की अनियमितताएं पाई गईं। क्रय नीति व उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया गया और मनमाने तरीके से खरीद की गई। एक दिन में नियमों के विपरीत 50 किसानों से 1,047.55 क्विंटल खरीद की गई, जो संदिग्ध है। मूंगफली खरीद के बाद भी किसानों को रसीद नहीं दी गई। मूंगफली खरीद में गड़बड़झाला मिलने पर जिला प्रबंधक पीसीयू व अपर जिला सहकारी अधिकारी कमलेश कुमार की तहरीर पर थाना अजनर पुलिस ने मूंगफली क्रय केंद्र अकौना के प्रभारी अशोक कुमार व बी-पैक्स अकौना के सचिव प्रेमचंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।