{"_id":"67051401ffaefb47fb06ceea","slug":"mahoba-retired-employee-dies-in-car-accident-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: कार की टक्कर से सेवानिवृत कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: कार की टक्कर से सेवानिवृत कर्मचारी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
सार
महोबा जिले में सड़क हादसा हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहल रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। कस्बा खरेला के मोहल्ला जालिब निवासी शरदेंदु प्रकाश सचान (61) काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। एक साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार की शाम करीब सात बजे शरदेंदु भोजन करने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे।
तभी धवारी तिगैला के पास मुस्करा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय शरदेंदु की रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।