फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Police rescued a father and daughter trapped in flood both were stuck in hut on banks of Arjun river

Mahoba: बाढ़ से घिरे पिता-पुत्री को पुलिस ने सुरक्षित निकाला, अर्जुन नदी के किनारे झोपड़ी में फंस गए थे दोनों

Fri, 18 Jul 2025 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Jul 2025 06:07 PM IST
सार

Mahoba News: चरखारी थाना क्षेत्र में अर्जुन नदी का जलस्तर बढ़ने से एक पिता-पुत्री बाढ़ में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Mahoba Police rescued a father and daughter trapped in flood both were stuck in hut on banks of Arjun river
बाढ़ से घिरे पिता-पुत्री को बचाती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में चरखारी क्षेत्र से निकली अर्जुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से शुक्रवार को सूपा गांव में एक पिता-पुत्री बाढ़ में फंस गए। दो जिंदगियां दांव पर लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।

विज्ञापन

सूपा चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूपा निवासी जय सिंह (80) अपनी बेटी लक्ष्मी (38) के साथ शुक्रवार को खेत में बनी झोपड़ी में थे। लगातार बारिश के चलते अर्जुन नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे वह बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिर गए।

विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बारिश जारी होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन स्थानीय गोताखोर रस्सी के सहारे जय सिंह और उसकी बेटी तक पहुंचे। वहां से तेज बहाव के बीच दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed