फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Husband killed his wife with an axe

Mahoba: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, गले में कई प्रहार किए, पति फरार

Mon, 13 Feb 2023 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Feb 2023 05:55 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले ने पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Mahoba: Husband killed his wife with an axe
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिजवाहा गांव निवासी वीरू राही की शादी मध्यप्रदेश के राजनगर थाना क्षेत्र के बिजौना गांव निवासी रिंकी (21) के साथ दो साल पहले हुई थी। आए दिन पति के शराब पीकर घर पहुंचने पर विवाद होता था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वीरू नशे की हालत में घर पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो आक्रोशित पति ने रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले में एक के बाद एक कई प्रहार करने से रिंकी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

इसी दौरान छह माह के नाती को लेकर घर पहुंची मां ने घटना देखी तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पड़ोसियों व पुलिस को देने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed