फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Hurt by failing in police recruitment exam, young man hanged himself

Mahoba: पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने से आहत युवक ने फंदा लगा दी जान, परिणाम आने के बाद से था परेशान

Sun, 01 Dec 2024 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 06:19 PM IST
सार

Mahoba News: पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने से आहत युवक ने मौत को गले लगा लिया। दस दिन पहले परिणाम आने के बाद से परेशान रहता था।

विज्ञापन
Mahoba: Hurt by failing in police recruitment exam, young man hanged himself
मृतक शिवेंद्र अहिरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दस दिन पहले आए परिणाम के बाद से युवक परेशान रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। रिवई निवासी खिलाड़ी अहिरवार का बेटा शिवेंद्र अहिरवार (24) एक साल से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। तीन माह पहले आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में उसने पेपर दिया था।
विज्ञापन


रस्सी का फंदा बना लगा ली फांसी
कड़ी मेहनत के बाद उसे परीक्षा में पास होने की उम्मीद थी। इससे वह दौड़ आदि की भी तैयारी कर रहा था। 21 नवंबर को पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। जिसमें शिवेंद्र का नाम न आने से वह परेशान रहने लगा। शनिवार की रात युवक ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह जब परिजन कमरे में गए तो युवक का शव फंदे पर लटकता देखा।
विज्ञापन


परीक्षा में फेल होने के बाद से परेशान रहता था
पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि शिवेंद्र पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने के बाद से परेशान रहता था। दो माह पहले बेरोजगार होने पर पिता ने ई-रिक्शा दिलवाया था। ताकि, घर खर्च के साथ वह जीवनयापन कर सके लेकिन उसने यह कदम उठाया। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed