Mahoba: कुल्हाड़ी से हाथ काटने का मामला, अब तक दो की गिरफ्तारी, एक बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं
Mahoba News: मोहल्ला समदनगर में पुरानी रंजिश के चलते जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों रोहित बेड़िया और नादिर उर्फ शमां टेलर को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले के मोहल्ला समदनगर में जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार रात हुई इस वारदात में एक और वांछित अभियुक्त नादिर पुत्र असलम उर्फ शमां टेलर (27 ) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने नादिर को बुधवार, 15 जुलाई को हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले रोहित बेड़िया को गिरफ्तार किया था। रोहित का एक 51 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
शेष आरोपियों की तलाश में दबिश
इसमें वह कह रहा है कि इस घटना में उसे चाहे फांसी हो जाए कोई दुख नहीं है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में आरोपी घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सिटी रविकांत गोंड के सामने बिना किसी झिझक के खड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
ये था पूरा मामला
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व नगर मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह, रोहित बेड़िया, छुट्टू बेड़िया समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया।