फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Bodies of siblings found hanging from a noose inside a house under construction

Mahoba: निर्माणाधीन मकान के अंदर फंदे से लटकते मिले फुफेरे भाई-बहन के शव, 10 दिन से थे लापता

Sat, 27 Aug 2022 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Mahoba: Bodies of siblings found hanging from a noose inside a house under construction
मकान में फंदे से लटकते मिले शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा अजनर के बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन मकान में फुफेरे भाई-बहन के शव रस्सी के सहारे फंदे से लटकते मिले। प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल के एक साथ जान देने की चर्चा है। दोनों दस दिन पहले घर से निकले थे। मकान से दुर्गंध उठने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बमनौरा गांव निवासी रामा रैकवार का एक मकान बस स्टैंड अजनर के पास स्थित है। मकान निर्माणाधीन होने के चलते परिजन यहां नहीं रहते। रामा मेहनत-मजदूरी के साथ बंटाई पर खेती का काम करता है। उसका पुत्र सोनू (18) इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


सोनू का महोबा के नयापुरा बंधानवार्ड निवासी अपनी बुआ के यहां आना-जाना था। 16 अगस्त को सोनू महोबा आया। इसके बाद सोनू व उसकी बुआ की लड़की पूजा (17) लापता हो गए। परिवार का मामला होने के चलते पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन गांव व रिश्तेदारी में खोजबीन करते रहे। शनिवार सुबह रामा के निर्माणाधीन मकान से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार कुलपहाड़ विपिन कुमार और थानाध्यक्ष अजनर लाखन सिंह ने जांच की।

दोनों के शव मकान की छत पर लगे लोहे के जाल से रस्सी के सहारे लटकते मिले। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने एक साथ जान दी। मृतका जीजीआईसी में हाईस्कूल की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed