फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Bike-riding father-son killed in unknown vehicle collision on highway, returning home from Mahoba

महोबा: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, घर वापस लौट रहे थे दोनों

Tue, 17 Nov 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Bike-riding father-son killed in unknown vehicle collision on highway, returning home from Mahoba
हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत - फोटो : amar ujala
कानपुर-सागर हाईवे में पलका तिराहे के पास सोमवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार खादी आश्रम  के मैनेजर ख्याली प्रसाद (60) और उनके बेटे राजेश विश्वकर्मा (28) की  मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। पिता-पुत्र की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे के दौरान पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा निवासी ख्यालीप्रसाद जैतपुर में संचालित खादी आश्रम में मैनेजर थे। उनका बेटा राजेश विश्वकर्मा कस्बा में ही स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ाता था। परिजनों ने बताया कि ख्यालीप्रसाद रविवार को ऑफिस के काम से प्रयागराज गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात वह बस से महोबा वापस लौटे। यहां घर जाने के लिए बस न मिलने पर ख्याली प्रसाद ने बेटे राजेश को फोन कर बाइक से बुला लिया। महोबा से रात करीब 10 बजे पिता-पुत्र बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

उसी दौरान हाईवे स्थित पलका तिराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र काफी देर तक सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे और बाद में उनकी मौत हो गई।

सूचना पर रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची थाना श्रीनगर पुलिस पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानेदार ने बताया कि पिता-पुत्र की जान लेने वाले वाहन का पता नहीं चला है।

हादसास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। संभव है कि वाहन का पता चल जाए। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बकौल थानेदार हादसे के वक्त राजेश बाइक चला रहा था, लेकिन उसने और ख्याली प्रसाद ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से दोनों की  मौत की पुष्टि हुई है। यदि पिता-पुत्र ने हेलमेट लगा रखा होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed