फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Accident, Youth died in road accident, 14 injured including maternal uncle and nephew

Mahoba Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, मामा-भांजे समेत 14 घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 15 Jan 2023 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। वहीं,मामा-भांजे समेत 14 घायल हो गए। इनमें से छह गंभीर घायलों को झांसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mahoba Accident, Youth died in road accident, 14 injured including maternal uncle and nephew
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मामा-भांजे समेत 14 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से छह की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी ईश्वरदास (50) अपने साले रघुवीर (45) के साथ मेला देखने धंधागढ़ गांव गए थे। शनिवार की देर शाम वापस लौटते समय बारीगढ़ के पास बाइक का एक्सीलिरेटर फंस गया।
विज्ञापन

इससे बाइक फिसल गई और काफी दूर घिसटते हुए चली गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने ईश्वरदास को मृत घोषित कर दिया, जबकि रघुवीर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मुढ़हरा निवासी बरातीलाल (21) शनिवार को बाइक से भांजे रामकुमार (20) व मंगल (30) निवासी पहरा के साथ कमलखेड़ा बहन के यहां जा रहा था। तभी प्रकाश बम्हौरी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए।

अन्य दुर्घटनाओं में शाहपहाड़ी निवासी हृदेश, करहराकलां निवासी कुलदीप, राठ निवासी नरेश, ज्योरइया निवासी पूरन, राजीवनगर निवासी मोनू, मकरबई निवासी शंकर, नैगवां निवासी गिरीश, विश्वराम, पचपहरा निवासी प्रदीप और वीरू अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रामकुमार, कुलदीप, हृदेश, नरेश, गिरीश और शंकर की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। पुलिस द्वारा हादसों की  जांच की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed