{"_id":"67015fe047487161a50d5ef7","slug":"mahoba-accident-tractor-trolley-full-of-workers-overturned-one-woman-died-20-injured-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, 20 लोग घायल
Sat, 05 Oct 2024 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:22 PM IST
सार
Mahoba News: श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
महोबा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन से रोक के बाद भी ट्रैक्टर-ट्राली पर यात्रा नहीं रुक रही है। शनिवार की देर शाम खेतों में मजदूरी कर लौट रहे श्रमिक से भरी ट्रैक्टर ट्राली बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 20 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह, एडीएम रामप्रकाश व सीओ दीपक दुबे मौके पर पहुंच गए और घायलों का हालचाल जानते हुए त्वरित इलाज कराया।
खरीफ सीजन में इस समय मूंगफली की फसल उखाड़ने के साथ तुड़ाई का काम चल रहा है। कस्बा श्रीनगर निवासी 25 से अधिक श्रमिक थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में किसानों के खेतों में मूंगफली उखाड़ने की मजदूरी करने गए थे। शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे सभी श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस लौट रहे थे। तभी बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर चितइयन पहाड़ के पास सड़क पर एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे श्रमिकों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी दबे घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां भैरवगंज, श्रीनगर निवासी पूरनलाल की पत्नी विमला (48) की मौत हो गई जबकि 20 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना चालक की लापरवाही से हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यात्रा करने में पूरी तरह प्रतिबंध है। लगातार चालान व अन्य कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

दुर्घटना में यह हुए घायल
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दुर्घटना में घायल हुए लोगों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। घायलों में श्रीनगर निवासी मोहिनी (26), हीराबाई (50), राजाबाई (55), आशा (21), निशा (13), पुष्पा (35), कला (35), पूजा (32), रमेश (32), विनीता (28), इंद्रवती (46), ओमवती (38), केशकली (15), सहीमा (40), कमलादेवी (50), रेखा (35), नीलम (41), स्वामीदीन (50), संगीता (30) व उमा (35) शामिल हैं। जिनमें से राजाबाई, मोहिनी, पुष्पा व हीराबाई की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।