{"_id":"664f359b510bf548c20b87bb","slug":"mahoba-accident-driver-died-one-injured-in-collision-between-trolley-and-dumper-on-highway-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba Accident: हाईवे पर ट्राला व डंपर की भिड़ंत में चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba Accident: हाईवे पर ट्राला व डंपर की भिड़ंत में चालक की मौत, एक घायल
Thu, 23 May 2024 05:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 May 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
महोबा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहदौरा गांव के पास ट्राला और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में डंपर चालक की मौत हो गई जबकि ट्राला चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जनपद फतेहरपुर के अहिरन खेड़ा गांव निवासी दीपू यादव (26) गुरुवार की सुबह करीब चार बजे डंपर लेकर गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई आ रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर नहदौरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्राला से जोरदार भिड़ंत हो गई। डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक स्टेयरिंग में फंस गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक दीपू यादव की मौत हो गई जबकि ट्राला चालक प्रतापगढ़ निवासी बलवान को मामूली चोटें आई। दुर्घटना के चलते करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष वीेरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।