फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Madauli Fire Tragedy, Victims family sitting on hunger strike, SP said When will Yogi ji get justice

Madauli Fire Tragedy: अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार, सपा बोली- न्याय कब मिलेगा योगी जी, बुलडोजर-एनकाउंटर...

Fri, 14 Apr 2023 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: मड़ौली अग्निकांड में मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला फिर से तूल पकड़ रहा है। दरअसल,  मांगों को लेकर मड़ौली कांड के पीड़ितों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरूकर दिया है। मामले में सपा पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Madauli Fire Tragedy, Victims family sitting on hunger strike, SP said When will Yogi ji get justice
कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर परिवार के साथ बैठा शिवम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र के चालहा गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व वायदों को पूरा करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय परिसर में गुरुवार से अनिश्चित कालीन अनशन शुरू किया है।

विज्ञापन

अब मामला एक बार फिर से तूल पकड़ रहा है। मड़ौली ग्राम सभा के चाहला गांव में 13 फरवरी को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के सामने झोपड़ी में आग लग गई थी। इसमें जलकर प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में रूरा थाने में हत्या व अन्य धाराओं में निलंबित तत्कालीन मैथा एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद व तत्कालीन रूरा थानाध्यक्ष समेत 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिवम ने बताया कि 39 आरोपियों में अब तक निलंबित तत्कालीन लेखपाल अशोक कुमार और जेसीबी चालक दीपक को छोड़कर किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार बोला- अब तक नहीं पूरी की है मांगे
शासन और प्रशासन ने वायदे के तहत उनके परिवार के किसी व्यक्ति को अब तक सरकारी नौकरी नहीं दी है और न ही उप मुख्यमंत्री से मुलाकात ही कराई है। घोषणा के अनुसार पांच-पांच बीघा जमीन की जगह उसे व उसके भाई को एक-एक बीघा जमीन का ही पट्टा दिया गया है। शासकीय आवास भी नहीं दिया गया है।

सपा बोली- न्याय कब मिलेगा योगी जी?
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि न्याय के लिए पीड़ित ब्राह्मण परिजन धरने पर बैठे हैं। योगी जी का बुलडोजर और एनकाउंटर सिर्फ एक वोटर विशेष को खुश करने के लिए चलता है। आपराधिक मामले को धार्मिक बनाकर वोट की गंदी राजनीति करने वाले सरकार के जातिवादी मुखिया का यही चरित्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed