फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lunar eclipse 2025: Know the time of Sutak period and its effect on zodiac signs

चंद्र ग्रहण 2025: जानें सूतक काल का समय व राशियों पर प्रभाव, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Sat, 06 Sep 2025 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Sep 2025 08:40 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार सात सितंबर को खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का रात 9:57 बजे से शुरू होगा और देर रात 1:27 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Lunar eclipse 2025: Know the time of Sutak period and its effect on zodiac signs
चंद्र ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात सितंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी के अनुसार यह ग्रहण भावनाओं, स्वास्थ्य और संबंधों पर विशेष प्रभाव डालेगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार को खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का रात 9:57 बजे से ग्रहण शुरू होगा और रात 1:27 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3:31 मिनट रहेगी। सूतक काल दोपहर 12:52 बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


राशियों पर असर
मेष: मानसिक अशांति और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृषभ: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन: रिश्तों में तनाव की संभावना, संयम आवश्यक।
कर्क: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, खानपान पर ध्यान दें।
सिंह: कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेंगा, निर्णय सोच-समझकर लें।
 

Lunar eclipse 2025: Know the time of Sutak period and its effect on zodiac signs
ज्योतिष विशेषज्ञ अनुभव त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
कन्या: पारिवारिक मामलों में विवाद संभव, धैर्य रखें।
तुला: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, बचत पर जोर दें।
वृश्चिक: मान-सम्मान को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।
धनु: यात्रा में बाधाएं आएंगी, सतर्क रहें।
मकर: आर्थिक लाभ की संभावना लेकिन आलस्य से बचें।
कुंभ: कॅरिअर में नई चुनौतियां सामने आएंगी।
मीन: मानसिक तनाव से बचें, ध्यान-प्रार्थना करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण के उपाय
- ग्रहण काल में भोजन न करें और पूजा-पाठ पर ध्यान दें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर दान करें।
- भगवान शिव का अभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुभ फल देगा।
- जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न और दक्षिणा देने से नकारात्मक प्रभाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed