फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lpg cylender leak, three person injured

सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन झुलसे

Fri, 17 Apr 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 17 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
lpg cylender leak, three person injured
अकबरपुर चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस की रसोई गुरुवार की दोपहर अचानक घरेलू सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। इस घटना से तीन लोग गंभीर रूप झुलस गए। आग की लपटते उठती देखकर दुकानदारों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


उधर, आनन फानन में घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। अकबरपुर चौराहे के पास गुरुवार की दोपहर बाद दो बजे एक गेस्ट हाउस की चौथी मंजिल स्थित रसोई घर में शादी के लिए खाना बनाया जा रहा था। इस बीच घरेलू सिलेंडर से गैस लीक होने लगी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद टुनटुन शर्मा ने जैसे आग बुझाने की कोशिश कर ही रहा था, कि तब तक गैस लीकेज और बढ़ गई और आग की लपटें निकलने लगी। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त रसोईघर में पांच लोग और मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन गैस भट्ठियों में चढ़े तेल की कढ़ाई तब तक आग पकड़ चुकी थी। आग लगते ही लोग गेस्ट हाउस छोड़कर भागने लगे।

गेस्ट हाउस के भूतल पर बनी मार्केट के दुकानदारों को खबर लगी तो वे धड़ाध़ड़ शटर गिरने लगे। लोग इधर भागने लगे। पूरे रोड में भीड़ जुट गई।  एक अन्य हलवाई ने बताया कि उन्होंने गेस्ट हाउस में लटका आग बुझाने का सिलेंडर उठाया लेकिन उससे कुछ नहीं हुआ।

तब तक आग की चपेट में कस्बा निवासी टुुनटुन शर्मा(25), नरेश पुत्र बउना(35) निवासी नयागंज और लल्लू पुत्र राजू पाल चपेट में आ चुके थे। आग पर काबू पाने के दौरान उनके सारे शरीर के कपड़े जल चुके थे।

उन्हें मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन पास  निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से उनको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल भर्ती कराया गया।

रसोईघर में बड़े भगौने और खाना रखा था। जिनमें सब्जियां और अन्य समान रखा था। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जलते सिलेंडर को रसोई घर से बाहर निकाला।


मौके पर रखे सीज फायर के सिलेंडर से आग बुझाने कोशिश लेकिन वह खाली था। इसके बाद पुलिसकर्मी आग सूचना पर एसपी कार्यालय से सीधे गेस्ट हाउस पहुंचे महेश कुमार गुप्ता ने जान पर खेलकर अन्य दूसरी जलती दोनों भठिठ्यों को बंद कर दिया।

फायर बिग्रेड ने जलते सिलेंडर की आग बुझा दिया गया। कोतवाल राम निवास यादव ने अभी मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed