{"_id":"5d217e398ebc3e6c926ab80d","slug":"lovers-committed-suicide-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साथ जी ना सके तो मौत को लगाया गले, ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साथ जी ना सके तो मौत को लगाया गले, ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान
Sun, 07 Jul 2019 11:02 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के हरदोई जिले में शनिवार देर रात आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना बघौली रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर बघौली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक की सांसे चलती मिलीं तो पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गई। यहां कुछ देर बाद युवक की भी मौत हो गई।
युवक की शिनाख्त रियाज पुत्र मासूम अली निवासी पहाड़पुर और युवती की शिनाख्त शांति देवी पुत्री भन्नु पाल निवासी बघौली के रूप में हुई है। दानापुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस के चालक ने वॉकी टॉकी पर रेलवे स्टेशन बघौली को शव पड़े होने की सूचना दी थी। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे की है।