फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love of the game, making the state champion

प्रीति के खेल से मध्य प्रदेश बना चैंपियन

Wed, 10 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Love of the game, making the state champion

मध्य प्रदेश ने मंगलवार को प्रीति यादव की शानदार गेंदबाजी (छह विकेट) की बदौलत रेलवे को 23 रन से हराकर वूमेन क्रिकेट अंडर-23 जोनल लीग जीत ली। पांच मैचों में 20 अंक के साथ मध्य प्रदेश की टीम टॉप पर रही।

विज्ञापन


एमपी के 174 रन के जवाब में रेलवे की टीम 42.4 ओवर में 151 रन बनाकर आल आउट हो गई। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रेलवे ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। मध्य प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 31 रन पर गिर गया।
विज्ञापन


33 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद नुजहत 41 रन ने चारु 10 रन के साथ टीम का स्कोर 57 पहुंचाया। इसी स्कोर पर मध्य प्रदेश का तीसरा विकेट गिरा। पूजा चौधरी 35 रन, यशी पांडेय 21 रन की मदद से टीम का स्कोर 174 तक पहुंचा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 32 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल होरा 38 रन, सेफाली चौधरी 24 और अनीता 19 रन ने संघर्ष दिखाया पर प्रीति की घातक गेंदबाजी के आगे टीम के खिलाड़ी एक-एक करके आउट होते गए। प्रीति ने 8.4 ओवर में 28 रन देकर छह विकेट चटकाए। चारु ने दो. तरंग झा व तमन्ना ने एक-एक विकेट लिए।


अतिरिक्त रनों ने लुटिया डुबोई 
रेलवे के बालरों की गलती से एमपी को मिले अतिरिक्त रनों ने उसकी लुटिया   डुबो दी। 23 रन से हारने वाले रेलवे ने इतने ही रन एमपी को अतिरिक्त दिए। यदि उसके बालरों ने सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी की होती तो रेलवे मैच जीत सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed