फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love couple committed suicide in kanpur dehat up

यूपी: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Tue, 16 Mar 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Mar 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Love couple committed suicide in kanpur dehat up
सांकेतिक तस्वीर

कानपुर देहात के शिवली में प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां मकान के अंदर एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल के साथ लोगों से पूछताछ की और प्रेमी के पिता से युवती के बारे में जानकारी हासिल की। भाऊपुर शिवली निवासी 28 वर्षीय नवीन गुप्ता विवाहित थे और दो साल पहले अनबन होने पर उनकी पत्नी मायके चली गई थी। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन


इस बीच नवीन के प्रेम संबंध पड़ोसी गांव की 23 वर्षीय युवती से हो गए। वह अक्सर नवीन से मिलने घर आती थी और दोनों साथ आते-जाते थे। नवीन के विवाहित होने से शादी को लेकर अड़चन बनी थी। दोनों ने अपने परिजनों से बात की थी लेकिन उनके रिश्ते को कोई स्वीकार करने को तैयार नहीं था। वहीं एक शादी के बाद नवीन भी तलाक की कार्यवाही पूरी किए बिना दूसरी शादी करने में असमर्थ महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को युवती नवीन से मिलने घर आई थी। देर रात नवीन ने प्रेमिका के साथ पंखे के कुंडे के सहारे एक ही दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह ऊपरी मंजिल से नवीन के पिता हरीदास पहुंचे तो फांसी पर दोनों के शव लटकते देख सन्न रह गए।


कुछ देर में ही पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला और फॉरेंसिक टीम पहुंची। फॉरेंसिक ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने अपनी मर्जी से आत्मघाती कदम उठाने और किसी का दोष न होने की बात लिखी है। आखिरी में दोनों ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम संबंधों में युवक और युवती ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed