फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Love couple committed suicide in hardoi

प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, पेड़ पर फंदे से झूलते शवों को देख सिहर उठे लोग

Wed, 27 Jan 2021 12:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Jan 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Love couple committed suicide in hardoi
प्रेमी-युगल ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बसेन बाजार के पास स्थित बाग में पेड़ से प्रेमी युगल के शव फंदे से लटकते मिले। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौधीपुरवा बसेन निवासी अखिलेश (22) और घनश्याम नगर निवासी अलका (20) के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों एक ही जाति के थे, लेकिन परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे अखिलेश ने अलका को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। दोनों बसेन बाजार के निकट स्थित बाग में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक पेड़ पर दो अलग-अलग दुपट्टे के फंदों से लटकते मिले। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटकते देख दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि दोनों शवों के पास से एक-एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ साल से प्रेम-प्रसंग था।

इसकी परिजनों और ग्रामीणों को भी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ग्राम प्रधान की सूचना पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

पिछले साल दोनों को एक साथ देख जताया था एतराज
ग्रामीणों के मुताबिक प्रेमी युगल लंबे समय से एक दूसरे से मिलजुल रहे थे। पिछले साल दोनों को एक साथ देखकर युवती के परिजनों ने सख्त एतराज जताया था। इसके बाद दोनों को अलग करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन दोनों छिपकर मिलते थे। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed