फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love chatting case, Statements of 72 people recorded, Effort to recover chat, now student father said this

लव चैटिंग का मामला: 72 लोगों के दर्ज हुए बयान...चैट रिकवर करने का प्रयास, अब छात्र के पिता ने कही ये बात

Thu, 19 Oct 2023 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Oct 2023 02:33 PM IST
सार

Kanpur News: शिक्षिका पर स्कूल के ऑफिशियल ग्रुप में नाम सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर आमरण अनशन की बात कही। एडीसीपी ईस्ट आकाश पटेल के अनुसार कुछ नए तथ्य मिले हैं। जल्द रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Love chatting case, Statements of 72 people recorded, Effort to recover chat, now student father said this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कैंट के स्कूल की शिक्षिका और 10वीं के छात्र के बीच लव चैटिंग के मामले में जांच टीम ने 72 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के अलावा स्टाफ भी शामिल है। साथ ही डिलीट किए गए चैट रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी कैंट बृज नारायण सिंह ने बताया कि रेंडम ही लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

विज्ञापन

छात्रा के पिता फिर डीएम से मिलेंगे
छात्र के पिता ने कुछ दिन पूर्व डीएम को लिखे पत्र में रिपोर्ट न लिखने पर अपनी शिखा काटकर अर्पित करने की बात लिखी थी। उन्होंने रिपोर्ट न होने पर मंगलवार से अनशन की बात कही थी। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। छात्र के पिता गुरुवार को फिर से डीएम से मिलेंगे। उनसे अनुमति लेने के बाद अपनी कही बात पूरी करेंगे।

विज्ञापन

छात्र का पिता बोला- न्याय नहीं मिला तो नहीं बांधेंगे चोटी
कैंट स्थित स्कूल में छात्र और शिक्षिका के बीच लव चैटिंग के मामले में छात्र के माता और पिता बुधवार को सीपी ऑफिस पहुंचे। पिता ने सीपी से कहा न्याय न मिलने तक चोटी नहीं बांधेंगे। उन्होंने अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। पिता ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वह अपनी चोटी बांधेंगे नहीं।

विज्ञापन

बेटे को यौन प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास किया
छात्र के पिता ने कहा कि टीचर ने बेटे को यौन प्रलोभन देकर उसके धर्मांतरण का प्रयास किया। इसके सारे सबूत चैट, वीडियो रिकार्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दिया। 17 दिनों से अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने पर आमरण अनशन की बात कही
शिक्षिका पर स्कूल के ऑफिशियल ग्रुप में नाम सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर आमरण अनशन की बात कही। एडीसीपी ईस्ट आकाश पटेल के अनुसार कुछ नए तथ्य मिले हैं। जल्द रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed