{"_id":"612d31a58ebc3e17183ed730","slug":"lord-krishna-s-birthday-celebrated-with-gaiety-akbarpur-news-knp649205942","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
विज्ञापन
कानपुर देहात। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिले भर में सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। घरों व मंदिरों में झांकियां सजाई गई। पुलिस लाइन के राधाकृष्ण मंदिर में जवानों ने कीर्तन प्रस्तुत किए। अफसरों ने उनकी सराहना की। मध्य रात्रि प्रभु का जन्म होते ही शंखनाद किया गया। हर तरफ एक ही भजन नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... बजता रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सोमवार को लोगों में खासा उत्साह रहा। इस बार सभी थानों से लेकर पुलिस लाइन में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। पुलिस लाइन के राधाकृष्ण मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई। यहां पर पुलिस के जवानों ने कीर्तन गाए। लाइन में रहने वाले परिवारों की महिलाओं व बच्चों ने मंदिर में पूजन किया। घरों में महिलाओं ने ढोलक बजाकर भक्ति गीत गाए और आरती पूजन किया।
बच्चों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष उत्साह देखने को मिला। अधिकांश घरों में बच्चे राधा कृष्ण के वेश में नजर आए। सोशल मीडिया पर राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों के फोटो भी लोगों ने एक दूसरे को भेजे। मंदिरों व घरों में रंग बिरंगी झालरों के बीच श्रीकृष्ण की झांकी मनोरम छटा बिखेरती रही। रंग बिरंगी पोशाक पहने व सिर पर पगड़ी लगाए लड्डू गोपाल की शोभा देखते ही बनी।
विज्ञापन
अकबरपुर के सांई मंदिर व डेरापुर के राधा कृष्ण मंदिर, रनियां के रामजानकी मंदिर, रूरा के दुर्गामंदिर व गढ़ी स्थित मंदिर में मध्य रात्रि पर शंख बजाकर व आरती पूजन कर श्रीकृष्ण जन्म मनाया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। घरों में आरती पूजन हुआ।
लोगों ने परिवार समेत आरती की और फिर भोग लगाया। पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ अरुण कुमार, सीओ लाइन तनु उपाध्याय आदि सभी पुलिस कर्मी व उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।
50 रुपये तक बिका खीरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नार युक्त खीरे का प्रयोग किया जाता है। जन्माष्टमी के चलते सोमवार को आमतौर पर दस से 15 रुपये मेें बिकने वाला खीरा 50 रुपये तक में बिका। लोगों ने मजबूरी में मनमाने दाम चुकाए। अधिक बिक्री होने के चलते शाम होते-होते बाजार व ठेलियों से खीरा गायब हो गया। जिससे लोग भटकते भी नजर आए।
जन्माष्टमी पर सजाए गए घर और मंदिर
रसूलाबाद। थाना परिसर स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर, कहिंजरी स्थित राधाकृष्ण मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, जमदग्नि ऋषि आश्रम जोत, द्रोणेश्वर मंदिर असालतगंज, संगमेश्वर मंदिर खेड़ाकुर्सी तिस्ती, नारदाश्रम नारखास सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इधर, लोगों ने घरों में धूमधाम से त्योहार मनाया। मंदिरों को लोगों ने फूल मालाओं से सजाया। (संवाद)