{"_id":"5d385d268ebc3e6cb12e9fa6","slug":"looted-40-thousand-of-retired-ado-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: रिटायर्ड एडीओ के 40 हजार ले उड़े टप्पेबाज, दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: रिटायर्ड एडीओ के 40 हजार ले उड़े टप्पेबाज, दिनदहाड़े वारदात से फैली सनसनी
Wed, 24 Jul 2019 07:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते रिटायर्ड एडीओ हरीबाबू गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में छिबरामऊ के भीड़ भरे बाजार में टप्पेबाजों ने रिटायर्ड एडीओ की बाइक में बंधा झोला पार कर दिया। झोले में 40 हजार रुपये थे। इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। विशुनगढ़ के सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी हरीबाबू गुप्ता दोपहर के समय बाइक से छिबरामऊ बाजार आए थे।
उन्होंने स्टेट बैंक से 40 हजार रुपये निकाले। इन्हें झोले में रखकर बाइक में बांध लिया। इसके बाद वह नगर पालिका रोड पर फातिमा मार्केट पहुंचे। यहां एक दुकान से खरीदारी करने लगे। इसी दौरान टप्पेबाजों ने झोले की रस्सी काट दी। यह उसे लेकर भाग गए। थोड़ी देर बाद यह बाइक के पास पहुंचे तो झोला गायब देख होश उड़ गए।
आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी से इनकार कर दिया। एडीओ ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि वह कन्नौज आए हुए हैं। मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।