फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loot scandal revealed in 48 hours in etawah, Banjaras had murdered the woman and robbed her

48 घंटे में लूटकांड का खुलासा: बंजारों ने महिला की हत्या कर डाली थी डकैती, कुल्हाड़ी के साथ जेवर-नकदी बरामद

Tue, 21 Feb 2023 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 05:01 PM IST
सार

शुक्रवार रात जसवंतनगर के पाठकपुरा गांव में सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला की हत्या और लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Loot scandal revealed in 48 hours in etawah, Banjaras had murdered the woman and robbed her
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुरा में शुक्रवार रात महिला की हत्या और लूटपाट की वारदात का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे में कर दिया। घटना बंजारों ने की थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लूटे गए जेवर-नकदी बरामद की है।

विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह घटना से चार दिन पहले मट्ठा मांगने और मोबाइल चार्ज करने के बहाने महिला के घर गए थे और रेकी की थी। सोमवार को जसवंतनगर थाने में सीओ अतुल प्रधान और जसवंतनगर थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुखबिर की सूचना पर शहजाद निवासी तरकारा, थाना सैफई, जुम्मन खान निवासी ग्राम हाजीपुर, सेमरा थाना करहल, रईस निवासी मोचेहरा थाना सैफई और राहुल निवासी बंजारा बस्ती जोरनास थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा राजस्थान को कचौरा ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कबूली हत्या और लूट की बात
थाने लाकर की गई पूछताछ में बदमाशों ने पाठकपुरा में शुक्रवार रात हुई महिला प्रेमकली की हत्या और उनके घर में लूटपाट की घटना कबूली। इनकी निशानदेही से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की। इसी से वार करके महिला को मौत के घाट उतारा गया था।

पुलिस ने बरामद किया ये सामान
इसके अलावा लूटी गई सोने की दो अंगूठियां, दो जोड़ी पायल और 20550 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा बरामद इन जेवरों की पहचान मृतका की बेटी रीना देवी बेटे प्रदीप कुमार ने की। सीओ ने बताया कि घटना के बाद डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा था। मौके पर उसे एक मफलर मिला था।

रेकी कर दिया था घटना को अंजाम
उस मफलर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों की तलाश शुरू की और सुबह पकड़ भी लिया। यह लोग भागने की फिराक में थे। आरोपियों ने बताया कि घटना से करीब चार दिन पहले वह लोग गांव के घरों की रेकी कर रहे थे। कुछ लोग भीख भी मांग रहे थे।

शुक्रवार रात वारदात की बनाई थी योजना
इसी दौरान वह लोग महिला प्रेमकली के घर गए। पहले इन लोगों ने मट्ठा मांगा और फिर मोबाइल चार्ज करने के बहाने अंदर चले गए। बातों में घर की पूरी स्थिति जान ली। इसके बाद तय हुआ कि शुक्रवार रात वारदात की जाएगी। पहले वह लोग गांव के एक छोर पर रहने वाले राकेश और रामसनेही के घर गए।

राकेश के घर नहीं मिला था कुछ
राकेश के घर से तो कुछ हाथ लग गया, लेकिन रामसनेही के घर से खाली हाथ भागना पड़ा। इसके बाद वह लोग प्रेमकली के घर गए थे। खुलासा करने वाली टीम में जसवंतनगर थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच प्रभारी लक्ष्मी नारायण, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेमंत कुमार सोलंकी, कपिल चौधरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed