फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loot from Retired sub inspector of police in State Bank

बैंक के अंदर दरोगा से बोला बदमाश- एफडी पर अधिक ब्याज दूंगा, जाओ फोटो कॉपी करा लाओ, फिर हुआ ये सब

Fri, 07 Sep 2018 08:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
loot from Retired sub inspector of police in State Bank
सीसीटीवी में कैद हुई टप्पेबाज की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा क्रासिंग के पास भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अंदर बदमाश ने सेवानिवृत्त दरोगा के 7.30 लाख रुपये पार कर दिए। सेवानिवृत्त दरोगा फर्रुखाबाद से आठ लाख रुपये निकालने बैंक आया था। फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर चौरासी निवासी रमेश चंद्र सिंह जनवरी 2018 में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस समय वह फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहा स्थित आवास में रह रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह सरायमीरा जीटी रोड पर तिर्वा क्रासिंग के पास स्थित एसबीआई में अपने खाते से पैसे निकालने आए थे। तभी उन्हें बैंक के बाहर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम रमेश सिंह निवासी कानपुर बताया और कहा कि वह बैंक कर्मचारी है और कैश वैन में ड्यूटी करता है। उसने सेवानिवृत्त दरोगा रमेश चंद्र सिंह को 7.30 लाख रुपये की एफडी पर अधिक ब्याज देने का झांसा दिया। इससे वह उसकी बातों में आ गए।
विज्ञापन


 

रमेश चंद्र सिंह के साथ कैश काउंटर से आठ लाख रुपये निकाले

loot from Retired sub inspector of police in State Bank
पीड़ित के साथ बैंक में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते एएसपी और कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 बजे रमेश चंद्र सिंह के साथ कैश काउंटर से आठ लाख रुपये निकाले। 70 हजार रुपये रमेश सिंह को देने के बाद बदमाश डिपॉजिट काउंटर की लाइन में लग गया। इसके बाद एक फर्जी डिपॉजिट स्लिप देकर रमेश चंद्र सिंह को एक प्रार्थनापत्र लिखने के साथ स्लिप की फोटो कॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया। मौका देखते ही वह 7.30 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। करीब 10 मिनट बाद बैंक पहुंचे सेवानिवृत्त दरोगा ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

इस पर उन्हें अपने साथ हुई घटना का अहसास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी व सदर कोतवाल एके सिंह बैंक पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो बदमाश नजर आ गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस की चार टीमों ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed