{"_id":"5b786aff42c792463b3b5055","slug":"loot-from-businessman-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के घर के पास तमंचे के बल पर वारदात, 2 बाइकों से आए 4 बदमाश, कारोबारी से लूट लिए 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के घर के पास तमंचे के बल पर वारदात, 2 बाइकों से आए 4 बदमाश, कारोबारी से लूट लिए 5 लाख
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर किदवई नगर में विधायक महेश त्रिवेदी के घर के पास शनिवार रात दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने फूड प्रोडक्ट कारोबारी कमलेश कुमार पर तमंचा तान कर पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पाकर विधायक महेश त्रिवेदी, एसएसपी अखिलेश कुमार समेत कई और थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। तब पता चला है कि दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, दो बदमाशों ने कपड़े से चेहरा ढक रखा था। किदवई नगर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
एच-टू ब्लाक किदवई नगर निवासी कमलेश कुमार गुप्ता की नयागंज में बालाजी फूड प्रोडक्ट नाम से होल-सेल की दुकान है। वह घर से भी माल की आपूर्ति करते हैं। कमलेश शनिवार रात तगादा वसूल कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। वह घर के पास पहुंचे थे कि दो बाइकों से चार बदमाश आए और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह स्कूटी में चाभी लगी छोड़कर घर की तरफ भाग निकले। बदमाशों ने स्कूटी की चाभी निकाल कर डिग्गी खोली और डिग्गी में रखा नोटों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बैग में पांच लाख रुपये थे। एसएसपी के मुताबिक लगता है कि बदमाशों ने कमलेश की काफी दूर से रेकी की है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।