फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Look at those who call saffron people goons in your state : Aparna Yadav

अपर्णा यादव बोलीं: भगवाधारियों को गुंडा कहने वाले अपने प्रदेश में देखें, यहां बाबा की सरकार है और सब कुछ ठीक चल रहा

Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
सार

अपर्णा यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने तिलक लगाने वाले भगवाधारियों को गुंडा कह कर हमारी संस्कृति और संस्कार पर चोट की है। वह अपने प्रदेश में अपनी सरकार देखें। यहां बाबा की सरकार है सब कुछ ठीक चल रहा है। सबसे पहले राष्ट्रवाद है जिसका साथ हर किसी को देना चाहिए।

विज्ञापन
Look at those who call saffron people goons in your state : Aparna Yadav
पुखरायां में जनसभा को संबोधित करतीं अपर्णा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारी संस्कृति और संस्कार पर कुठाराघात करने वालों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जो लोग भगवाधारियों को गुंडा कहते हैं वह अपने प्रदेश में देखें। यहां बाबा की सरकार है।
विज्ञापन


यह बातें मंगलवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेल्हूपुर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहीं। उन्होंने लखनापुर और बिहारी गांव में भी जनसंपर्क कर महिलाओं से बात की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी ने तिलक लगाने वाले भगवाधारियों को गुंडा कह कर हमारी संस्कृति और संस्कार पर चोट की है।
विज्ञापन


वह अपने प्रदेश में अपनी सरकार देखें। यहां बाबा की सरकार है सब कुछ ठीक चल रहा है। सबसे पहले राष्ट्रवाद है जिसका साथ हर किसी को देना चाहिए। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। सेल्हूपुर गांव में उन्होंने पूर्व प्रधान अनीस सचान के घर में भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह लखनापुर व बिहारी गांव पहुंचीं। युवाओं से वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार में उनका भविष्य सुधरेगा। मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, मनोज तिवारी, देवेश तिवारी, अनिश, सीमा सचान, अनीता सचान सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके पूर्व बारा टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, डॉ. सतीश शुक्ला, बबलू कटियार आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed