{"_id":"664b3f32412272dfe50778b3","slug":"lok-sabha-election-naseemuddin-gave-statement-against-bjp-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: नसीमुद्दीन ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के मुद्दों की निकली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: नसीमुद्दीन ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के मुद्दों की निकली हवा
Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: गृह जनपद मतदान करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि इस बार भाजपा की 400 से हार होगी।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दकी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गृह जनपद मतदान करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार भाजपा 400 पार नहीं, बल्कि 400 से हार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर मुद्दे की हवा निकल चुकी है। हर जगह इंडिया गठबंधन की लड़ाई खुद जनता लड़ रही है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर धोखा देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उसकी यह चाल यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म नहीं कर सकती है। शहर के बजरंग इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, सभी जगह तो भाजपा को इस बार हार का सामना करना पड़ रहा है, फिर यूपी के लिए अलग से क्या कहा जाए।
विज्ञापन
कहा कि राम मंदिर लोगों के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है, यहां आज भी हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे को खून देकर जिंदगी देने का काम करते हैं। सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि सीटों पर भाजपा को करारी हार मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि चार जून को चुनाव के परिणाम आ रहे हैं और उसी दिन उनका जन्मदिन भी होता है। लिहाजा भाजपा की हार की अच्छी खबर भी मिलना तय है।
विज्ञापन