फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   lockdown: You will not be able to move from one village to another, door to door supply of goods

पूर्ण लॉकडाउन: एक से दूसरे गांव में भी नहीं आ-जा सकेंगे, आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर होगी आपूर्ति

Tue, 07 Apr 2020 10:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
lockdown: You will not be able to move from one village to another, door to door supply of goods
पूर्ण लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार से लागू हो रहे पूर्ण लॉकडाउन के दौरान एक से दूसरे गांव में आने-जाने पर भी पाबंदी रहेगी। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और डीआईजी अनंत देव ने घाटमपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को बताया गया कि अब अगर गांव में कोई आए तो तत्काल इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने पर दें। ऐसा महामारी को रोकने के लिए किया जा रहा है। आलाधिकारियों ने कहा कि सात अप्रैल से दुकानदारों के जरिए आवश्यक वस्तुओं की डोर टू डोर आपूर्ति होगी।
विज्ञापन


इसके लिए जिले भर में दुकानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इनके फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। यदि किसी को कोई दिक्कत आए तो हेल्पलाइन नंबर 18001805159 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन समस्याओं का समाधान करेगा। इस दौरान घाटमपुर उपजिलाधिकारी वरुण पांडे और एसपी ग्रामीण मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 22 दुकानें
ग्रामीण क्षेत्रों में सामानों की आपूर्ति के लिए कुल 22 दुकानों को निर्धारित किया गया है। इन सभी का नंबर थाना क्षेत्रों और वेबसाइट kanpur.nic.in (nagar nigam) पर भी अंकित है। इस वेबसाइट को अपने मोबाइल पर आसानी से खोलकर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed