फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown news: Operators and employees will have to take an oath to get the tannery open

टेनरी खुलवाने के लिए संचालकों और कर्मचारियों को लेनी होगी शपथ, न गुटका-तंबाकू खाएंगे, न इधर-उधर थूकेंगे

Fri, 08 May 2020 10:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 08 May 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Lockdown news: Operators and employees will have to take an oath to get the tannery open
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हॉटस्पॉट से बाहर रेड और ऑरेंज जोन में आने वाली टेनरियों को खोलने से पहले टेनरी संचालकों को यह शपथ लेनी होगी कि वह स्वयं और उनके यहां जो भी कर्मचारी काम करेंगे वह सभी न तो गुटका-तंबाकू, खाएंगे न ही इधर-उधर थूकेंगे। इसी तरह कर्मचारियों को टेनरी परिसर में ही रहने और सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराना होगा।
विज्ञापन


इसी तरह के कुल 25 बिंदुओं की शपथ लेने के बाद ही टेनरियों को खोलने के आदेश देने पर विचार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट के बाहर स्थापित सभी टेनरी संचालकों ने जिला उद्योग केंद्र से शपथ पत्र का प्रोफार्मा लेकर भरना शुरू कर दिया। एक-दो दिन में इन सभी भरे हुए शपथ पत्रों को जिला उद्योग केंद्र में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद इसे जिलाधिकारी के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं से इन इकाइयों को खोलने के संबंध में कोई आदेश दिए जाने की संभावना है। पता चला है कि टेनरियों के खोलने के संबंध में स्थानीय स्तर से कोई आदेश जारी करने से पहले शासन से भी अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले जिलाधिकारी कार्यालय से रेड जोन के अंदर और हॉटस्पॉट से बाहर के उद्योगों को संचालित करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि उद्यमी जिला उद्योग केंद्र से कोविड 19 को लेकर तैयार किए गए प्रोफार्मा को भरकर स्वयं ही उसे सत्यापित करें, और दिए गए बिंदुओं पर शपथ भी ले।

क्षेत्र के अशरफाबाद और जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र जो हॉटस्पॉट में आते है उसे छोड़कर बाकी जाजमऊ के एरिया में 200 से अधिक टेनरियां स्थापित है। टेनरी संचालकों ने शपथपत्र का प्रोफार्मा भरने के साथ ही कर्मचारियों को सूचित करना शुरू कर दिया है।

प्रशासन के निर्देशानुसार इन सभी कर्मचारियों को औद्योगिक इकाइयों के संचालक अपने माध्यम से लाएंगे और ले जाएंगे। इस बारे में स्माल टेनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ फिरोज आलम ने बताया कि उद्योग केंद्र के उपायुक्त सर्वेश्वर शुक्ला से वार्ता के बाद सभी ने प्रोफार्मा ले लिया है। इसे जल्द ही जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में 50 से कम टेनरियां स्थापित है। बाकी  हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed