{"_id":"5e8353088ebc3e78a9032c6f","slug":"lockdown-investigation-of-13-people-of-tablighi-jamaat-in-qureshian-mosque-all-found-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कुरैशियान मस्जिद में तबलीगी जमात के 13 लोगों की हुई जांच, सभी पाए गए सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कुरैशियान मस्जिद में तबलीगी जमात के 13 लोगों की हुई जांच, सभी पाए गए सामान्य
Tue, 31 Mar 2020 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में शामली जिले की जमात में शामिल लोगों की जांच करती डॉक्टरों की टीम।
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है। इसके चलते औरैया में शामली जिले से दीनी जानकारी देने के लिए आई तबलीगी जमात के 13 लोगों की मंगलवार को थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच में सभी सामान्य पाए गए।
फिलहाल उन्हें खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद में रोका गया है। तबलीगी जमात के आने की सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक सिंह ने सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव को सभी की जांच कराने के निर्देश दिए। इस पर डॉक्टरों की टीम कुरैशियान मस्जिद पहुंची।
टीम में शामिल डॉ. विशाल, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. अनूप, बीएसडब्ल्यू अरविंद सेंगर व हेल्थ सुपरवाइजर राजदेव वर्मा ने जमात में शामिल 13 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। कोरोना वायरस के नोडल अफसर डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि डीए के आदेश पर जमात के सभी लोगों की जांच की गई है, जांच में सभी सामान्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्हें मस्जिद में ही रोका गया है। उधर, औरैया जिले के तबलीगी जमात मरकज के अमीर रियाजउल्ला ने बताया कि 15 दिन पहले औरैया में शामली जिले से 13 लोगों की तबलीगी जमात आई थी। इसमें ज्यादातर लोग जिला शामली में कैराना के रहने वाले हैं। जमात के लोग यहां विभिन्न मस्जिदों में रहकर लोगों को दीनी बातें बता रहे थे। इसी बीच लॉकडाउन घोषित होने से वे लोग अपने जिले वापस नहीं जा सके। इसकी जानकारी उन्होंने एलआईयू को दी थी।