{"_id":"5eac47f7136e8b38270b33c0","slug":"lockdown-in-kanpur-ration-will-go-door-to-door-in-kanpur-hotspot-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: कानपुर के हॉटस्पॉट इलाकों में पांच मई तक घर-घर पहुंचेगा राशन, डीएम ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: कानपुर के हॉटस्पॉट इलाकों में पांच मई तक घर-घर पहुंचेगा राशन, डीएम ने दिए आदेश
Fri, 01 May 2020 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का पहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले राशन कार्डधारकों को अब ई पॉस मशीन के बजाय घर-घर जाकर राशन दिया जाएगा। अभी तक यहां ई पॉस मशीन से राशन देने के कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा था। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी की ओर से यह फैसला लिया गया है।
शहर में राशन का वितरण पांच मई तक होना है। हॉटस्पॉट एरिया में डोर टू डोर कार्डधारकों को पहले दिन से राशन देने की व्यवस्था शुरू भी हो गई। जिलाधिकारी के अनुसार हॉटस्पॉट के अलावा बाकी क्षेत्रों में पहले की तरह ही ई पॉस मशीनों के जरिए कार्डधारकों को राशन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए जो आवेदन हुए हैं उनका सर्वे चल रहा है। सर्वे में जो भी पात्र मिलेंगे उन सभी के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जो लोग गरीब हैं और जिनका राशन कार्ड भी नहीं बन पाया है या आवेदन नहीं कर पाए हैं, ऐसे लोगों को आपदा राहत के तहत राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि ऐसे कुछ लोगों ने राशन कार्ड बनवा लिया है जो इसके लिए पात्रता नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों से कहा गया है कि वह स्वयं आकर अपना राशन कार्ड जमा करा दें अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पता चला है कि ऐसे लोगों ने भी राशन कार्ड बनवा लिया है जिनके पास मकान है, गाड़ी है, कमरों में एसी लगे हैं। ऐसे लोगों की जिला पूर्ति विभाग की तरफ से जांच भी की जा रही है।