{"_id":"5e9ee7318ebc3e90b12deec9","slug":"lockdown-in-kannauj-nine-people-run-away-from-medical-college-and-quarantine-ward-of-talgram-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मेडिकल कॉलेज और तालग्राम के क्वारंटीन वार्ड से नौ भागे, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: मेडिकल कॉलेज और तालग्राम के क्वारंटीन वार्ड से नौ भागे, मचा हड़कंप
Tue, 21 Apr 2020 06:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन वार्ड से भागे नौ लोग
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में मेडिकल कॉलेज और तालग्राम के किस्तियापुर गांव में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से नौ संदिग्ध भाग निकले। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीमों ने सभी की तलाश में घरों और रिश्तेदारों के यहां छापा मारे, लेकिन अभी तक किसी का भी सुराग नहीं लगा। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
17 अप्रैल को तालग्राम के रसूलाबाद गांव में रहने वाले 39 वर्षीय शिवनाथ में कोरोना के लक्षण मिले थे। चिकित्सकों ने जांच के लिए सैफई सैंपल भेजने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया। सोमवार सुबह करीब चार बजे शिवनाथ चोरी-छिपे मेडिकल कॉलेज से भाग निकला। पहले तो स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे गोपनीय ढंग से इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद तिर्वा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
वहीं तालग्राम के किस्तियापुर गांव में 17 अप्रैल को महाराष्ट्र से बाइक से लौटे सोवरन, राहुल, गोविंद कुमार, नीलू, रोहित इनके दो रिश्तेदारों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया था। सोमवार को सभी लोग एक साथ क्वारंटीन सेंटर से गायब हो गए। व्यवस्था देखने पहुचे प्रधान मनोज पटेल और सचिव को जब कमरें खाली मिले, तो थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।

इसके बाद से सभी लोगों की तलाश में पुलिस इनके घरों और रिश्तेदारों के यहां छापा मार रही है, लेकिन अभी तक किसी का भी सुराग नहीं मिला। तिर्वा कोतवाल निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से गायब हुए युवक की तलाश कराई जा रही है। वहीं डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि गायब हुए संदिग्ध को 17 अप्रैल को क्वारंटीन किया गया था।
जिसकी रिपोर्ट आनी है। इसी बीच वह भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। तालग्राम थानाप्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि किस्तियापुर गांव के क्वारंटीन वार्ड से भागे आठ लोगों और मेडिकल कॉलेज से भागे क्वारंटीन युवक की समेत कुल नौ लोगों की तलाश की जा रही है। मेडिकल कॉलेज से भागे युवक का पता गलत निकला है।
फर्जी नाम-पता बताकर क्वारंटीन हुआ था संदिग्ध
मेडिकल कॉलेज के क्वारंटीन वार्ड से भागा व्यक्ति फर्जी नाम-पता बताकर पहुंचा था। सोमवार को उसके भागने के बाद जब तिर्वा पुलिस ने तालग्राम पुलिस को रसूलाबाद गांव भेजा, तो छानबीन में पता चला कि इस नाम का व्यक्ति गांव में रहता ही नहीं है। इससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस संदिग्ध की तलाश में छापेमारी कर रही है।