{"_id":"5ea26b1fee7d7367cd170ea8","slug":"lockdown-in-hardoi-mgnrega-works-started-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में राहत की खबर, हरदोई में शुरू हो गए मनरेगा के कार्य, आज से रफ्तार पकड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में राहत की खबर, हरदोई में शुरू हो गए मनरेगा के कार्य, आज से रफ्तार पकड़ेंगे
Fri, 24 Apr 2020 10:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई- कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण बंद हुए मनरेगा के कार्य गुरुवार से शुरू हो गए। अब पूरे जनपद में आज से मनरेगा के कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। प्राथमिक तौर पर मनरेगा से जुड़े व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों और जल संरक्षण के कार्यों पर जोर रहेगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने कार्यों को ग्राम पंचायतवार चिन्हित भी कर लिया है।
यूं तो शासन स्तर से 20 अप्रैल के बाद से मनरेगा के कार्यों को शुरू करने की अनुमति कुछ विशेष निर्देशों के साथ दी गई थी, लेकिन जिले में कार्य शुरू नहीं हो पाया था। गुरुवार से जनपद में भी मनरेगा के कार्य शुरू कर दिए गए। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि सभी 1306 ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड धारकों को कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपद में 9077 ऐसे कार्य हैं जो पूर्व के वर्षों में शुरू किए गए थे, लेकिन 50 फीसदी से कम बजट ही उस पर खर्च हुआ है। इन सभी कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों की संख्या 5958 है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के 1105 लाभार्थियों को भी मनरेगा के तहत 90 दिन का कार्य उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली गई है और इस संबंध में संबंधित ग्राम सचिवों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों जैसे तालाब की खुदाई, मेड़बंदी आदि के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जानी है।