फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   loader driver Misdeed with teenager in Kanpur

हैवानियत की हदें पार: किशोरी से किया दुष्कर्म, चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया था लोडर चालक

Sun, 09 Jun 2024 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Jun 2024 06:46 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चाऊमीन खिलाने के बहाने साथ ले जाकर पड़ोसी लोडर चालक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
loader driver Misdeed with teenager in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थानाक्षेत्र में एक लोडर चालक ने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। गोविंदनगर क्षेत्र निवासी दंपती फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। 17 वर्षीय बेटी व छोटा बेटा घर में रहते हैं। किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार शाम जब वह घर पहुंची तो बेटी नहीं थी। बेटे से पता चला कि सुबह 10 बजे लोडर चालक रोहित यादव घर आया और बहन को चाऊमीन खिलाने के बहाने साथ ले गया।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे रोहित ने फोन कर सब्जी मंडी बुलाया। वहां किशोरी बेहोशी की हालत में लोडर में पड़ी थी। होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि रोहित उसे लोडर में बैठाकर लखनऊ की तरफ ले गया था। रास्ते में नशीला जूस पिलाकर गलत काम किया है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र ने बताया कि आरोपी लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed