पीएम मोदी बोले, मेरी सर्जीकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को जनता ने चटाई धूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी ने सपा के गढ़ कन्नौज में जनता से कहा 2014 में भी यहां से प्यार मिलता तो अच्छा रहता। लेकिन आपने आंख की शर्म की वजह हमें ये मौका ही नहीं दिया। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा- वो एमएलसी के चुनाव भी हार गए, जनता को ये साथ पसंद नहीं आया। मोदी ने कहा- अखिलेश कांग्रेस की गोद में जा बैठे उन्हें मुलायम पर हुआ हमला तक याद नहीं आया।
भाजपा ने इतनी विशाल रैली करके साबित कर दिया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। इस विशाल रैली में आए लोगों से पीएम मोदी ने लगे हाथ यह कहते हुए भी क्षमा मांग ली कि यहां आई अपार भीड़ के लिए भाजपा ने छोटे मैदान का बंदोबस्त किया है।
पीएम मोदी ने कन्नौज की जनता से की शिकायत
कहा कि आज इतना प्यार दे रहे हो अगर 2014 के चुनाव में दे दिया होता तो मुझे बेहद अच्छा लगता। आपने उस समय हमें मौका न देकर उन्हें सत्ता में बैठा लिया। आज वही दो कुनबे सत्ता के लिए परिवार के लोगों को ही कुचल-कुचल कर आगे आ रहे हैं। आपने आंख की शर्म से उन्हें यह सत्ता सौंपी थी।
सर्जिकल स्ट्राइक पर भी उठाए सवाल
कुछ लोग मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते रहे। लगातार तीन महीने तक पीछे पड़े रहे। लेकिन हिंदुस्तान के गरीब से गरीब मतदाता ने उनको धूल चाटने के लिए मजबूर कर दिया।