फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lion Safari to be inaugurated in July

खुशखबरीः गुजरात से एक्सचेंज ऑफर में 'शेर की दहाड़ से गूंजेगा' इटावा

Sat, 31 Mar 2018 07:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Lion Safari to be inaugurated in July
डेमाे पिक

सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई में लायन सफारी का उद्घाटन होगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत लायन सफारी को दो शेर व दो शेरनी मिलने की संभावना है। सफारी के निदेशक दो दिन बाद गुजरात सरकार के सामने एक्सचेंज ऑफर के तहत शेरों को सफारी में लाने की डिमांड रखेंगे। सफारी के लिए आठ लेपर्ड आ चुके हैं, जिनको कानपुर और लखनऊ के चिड़ियाघर में रखा गया है। उनका टीकाकरण हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर सभी को सफारी में लाया जाएगा। 

विज्ञापन



 

दो शेर और दो शेरनी को लाने की योजना है

Lion Safari to be inaugurated in July
डेमाे पिक
इटावाः लायन सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि एक्सचेंज ऑफर के तहत कानपुर और लखनऊ के चिड़ियाघरों से गुजरात सरकार को जानवर दिया जाएगा। इसके एवज में तीन दो शेर और दो शेरनी को लाने की योजना है। अनुमति मिल चुकी है, बस मुलाकात करने के लिए दो दिन में रवाना हो जाएंगे।


उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले से हमारे यहां लायन सफारी में आठ शेर है, जिसमें तीन शावक शामिल हैं। गुजरात से शेरों के आने के बाद संख्या बढ़ जाएंगी। उन्होंने यह बताया कि हम लोग वहां से आने के वाले शेरों को नहीं निकालते हैं। उनसे पैदा होने वाले शावकों को ही लायन सफारी में प्रोजेक्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेपर्ड से सफारी को भरने की योजना चल रही है। आठ लेपर्ड आने से पहले उनकी व्यवस्था कराई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लायन सफारी के अंदर है पांच सफारी  

Lion Safari to be inaugurated in July
इटावा सफारी में हिरन - फोटो : अमर उजाला
लायन सफारी के अंदर है पांच सफारी  
डायरेक्टर ने बताया कि लाइन सफारी में अंदर पांच सफारी है। जिसमें पहली बीयर सफारी, डियर सफारी, लेपर्ड सफारी, एंटीलोप सफारी और लायन सफारी है। बीयर सफारी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था, अभी चार सफारियों का उद्घाटन होना बाकी है। छोटे-मोटे कामों के लिए चार करोड़ रुपये मिला है। जिसको लेकर तेजी से काम हो रहा है। 

सिक्स डी थियेटर को दिया फिनीसिंग टच
पर्यटकों की सुविधा के लिए सिक्स डी थियेटर, रेस्त्रा और शॉपिग मार्केट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका आखिरी चरण चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed